UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना शिवपुर पुलिस द्वारा जिलाबदर अभियुक्त चन्द्रदीप पटेल उर्फ गोल गिरफ्तार

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी - पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में,सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जिला बदर अभियुक्त चन्द्रदीप पटेल उर्फ गोलू पटेल पुत्र शिवलाल पटेल निवासी दनियालपुर थाना शिवपुर वाराणसी सम्बन्धित वाद संख्या 395 / 23 धारा 3(1) उ0प्र0 गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 जिसे माननीय न्यायालय संयुक्त पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार दि0 4/1/24 से छः माह के लिए में जिला बदर किया गया था, दिनांक 08.01.24 को समय करीब 23.30 बजे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना शिवपुर में मु0अ0सं0 005/2024 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा गर्दी नियंत्रण अधिनियम 1970 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News