संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ अभिभावकों और लाभार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर पोषण व शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने उत्तर दायित्वों का निर्वहन करेंगी प्रशिक्षित नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां तो लक्ष्य सम्भव है।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में नवनियुक्त आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सात दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्बोधित करती हुई बाल विकास परियोजनाधिकारी मधुरिमा ने कहा कि सात दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रदान की जाने वाली जानकारी को आप सभी प्रतिभागी अच्छी तरह से सीखें जिसके माध्यम से अपने कार्यक्षेत्र में जाकर उत्कृष्ट कार्य करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के सात दिवसों में मास्टर ट्रेनर पुष्पा सिंह द्वारा प्रशिक्षुओं को आईसीडीएस विभाग का परिचय, आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से लाभार्थियों को दी जाने वाली सेवाएं, आंगनबाड़ी की भूमिका, पोषण का महत्व, पोषक तत्वों के प्रकार, जीवन के सुनहरे एक हजार दिन, गर्भावस्था के दौरान मातृ पोषण, अनुपूरक पुष्टाहार, प्रधानमंत्री वंदना योजना, वृद्धि निगरानी, पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन, डेली ट्रैकिंग, बाल मैत्री, स्वच्छता सुविधाओं का मानक आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी और सत्र के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अभ्यास भी कराया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना चकिया से 12, सकलडीहा से 14, बरहनी से 09 व चाहनिया से 11 इस प्रकार प्रथम सत्र में जनपद चन्दौली से कुल चयनित 46 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर ज्येष्ठ अनुदेशक संजय कुमार, सत्र प्रभारी सुरेश तिवारी, किरन पाण्डेय, शालू, प्रियंबदा, संध्या, राधा, संजना, प्रियंका, किरन, इंदू, सोनी, प्रीती, ज्योति, श्वेता, वर्षा, संगीता, रूबी, पूनम, निशा, राजकुमारी, मुन्नी, खुशी, खुशबू, अर्चना आदि की उपस्थिति रही।