डॉ. वेद प्रकाश सिंह “राजू भईया” के नेतृत्व में देवदीपोत्सव की तैयारी चरम पर, लेजर शो और सांस्कृतिक संध्या रहेंगी आकर्षण का केंद्र
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह
जौनपुर शाहगंज कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व इस बार शिवधाम बेलवाई में भव्यता की नई मिसाल बनने जा रहा है। श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, कलान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह “राजू भईया” के नेतृत्व में श्री भुवनेश्वरमहादेव मंदिर परिसर में भव्य देवदीपोत्सव एवं सांस्कृतिक संगीत संध्या की तैयारियाँ पूरे जोश और श्रद्धा के साथ चल रही हैं डॉ. सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ दीप प्रज्वलन नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और एकता की अलख जगाना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और सहयोगी संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भोले बाबा की कृपा से यह आयोजन सभी के जीवन में आनंद और शांति का संदेश देगा।” उन्होंने सभी भक्तों को सपरिवार आने का आमंत्रण भी दिया इस बार के देवदीपोत्सव में अनेक आकर्षक झलकियाँ होंगी — लेजर शो, सरोवर महाआरती, भक्ति संगीत संध्या और भव्य आतिशबाजी इसका मुख्य आकर्षण रहेंगी। क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ-साथ विशेष आमंत्रित अतिथि कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ देंगे। आयोजन स्थल को दीपों की श्रृंखला और पुष्प सजावट से स्वर्ग सा रूप देने का कार्य लगातार जारी है ग्रामीणों और युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है। हर कोई अपनी भागीदारी निभा रहा है ताकि यह पर्व यादगार बन सके। आयोजक समिति ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और श्री भुjवनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दीप सज्जा और सांस्कृतिक संध्या की तैयारी में जुटे आयोजक संस्थान के अध्यापक अध्यापिकाएं आलोक 9 साथ ही श्रद्धालु ।