UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*विद्यालय कैम्पस से काट ले गए पेंड,प्रबंधन ने त्वरित कार्यवाही कर दर्ज कराया मुकदमा

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*हरहुआ।*

बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौकी अंतर्गत रिंगरोड के समीप स्थित काशी कृषक इंटर कालेज के परिसर से बीती रात चोरों ने लगभग चालीस साल पुराने सागौन के दो पेड़ पर हांथ साफ कर दिया।सुबह जब विद्यालय प्रबंधन के लोगों ने देखा तो इसकी सुचना पुलिस तथा वन विभाग के स्थानीय रेंजर को दिया।पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

 

प्रदेश में एक तरफ सरकार के द्वारा अभियान चलाकर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं दुसरी तरफ अराजक तत्वों द्वारा जमकर पेड़ों की कटाई भी की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार कुर्मी क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति कोइराजपुर हरहुआ वाराणसी द्वारा काशी कृषक इंटर कॉलेज को संचालित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कैंपस में ही एक ढाबे को संचालित किया जाता है जिसके पास में सीरीस का पेड़ गिरा हुआ था जिसको काटने के लिए विद्यालय के बड़े बाबू महावीर श्रीवास्तव के द्वारा पेड़ काटने वाले को बुलाया गया था। विद्यालय प्रबंधन का आरोप है कि सिरिस का पेड़ काटने के लिए जिन लोगों को बुलाया गया वही लोग लगभग 40 साल पुराना कैंपस में स्थित सागौन का पेड़ भी काट ले गये।

 

इस सन्दर्भ में वन विभाग के स्थानीय रेंजर संजय कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कालेज के परिसर से दो सागौन के पेड़ को काटने की सुचना मिली है । विद्यालय प्रबंधन से बात हुई है पेड़ों को इस तरह से काट कर उठा ले जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों के खिलाफ कार्यवाही जल्द से जल्द की जाएगी।

 

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बड़ागांव ने कहा कि पेड़ काटने की तहरीर मिली है विद्यालय प्रबंधन के द्वारा बड़े बाबू के ऊपर आरोप लगाया जा रहा है मुक़दमा दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

वही स्कुल के प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव सागौन पेड़ कटने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। दबे जुबान स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस घटना के पीछे कमाई का बड़ा खेल है जो जांच में सामने जरूर आएगी। कुल मिलाकर पेंड कटने की चर्चा चट्टी चौराहों पर दिन भर चलती रही।

       एक तरफ विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण अभियान के तहत सृजन सामाजिक विकास न्यास वाराणसी और सीआरपीएफ जवानों द्वारा जनहित में सैकड़ों पौध लगाए गए।अधिकारियों ने पेंड कटने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए संलिप्त जनों के खिलाफ कार्यवाही पर जोर दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News