UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सनातन धर्म को मजाक बनाने की कोशिश करने वालों से मिले न्याय।*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।* स्वबोध आश्रम श्री ज्योतिर्धाम कोइराजपुर, हरहुआ में पीठाधीश्वर प्रज्ञा पुरुष आनन्द प्रभु व आचार्या डॉ0 सरोजिनी माँ ने सनातन पर हो रहे मजाक और पाखंड को लेकर अवगत कराया कि सईतापट्टी गाजीपुर में नागा बाबा मंदिर है जो स्वबोध आश्रम के अधीन है। कुछ अवांछनीय तत्व एक फर्जी ट्रस्ट बनाकर अपना हक जता रहे हैं। शरद पूर्णिमा के दिन 3जुलाई को प्रसाद चढाने जब गए तो मंदिर के अंदर बैठा हुआ व्यक्ति मंदिर का दरवाजा बंद कर रहा है। पाखंडी लोग मंदिर परिसर में भूत प्रेत भगाने के लिए तमाम जंतर मंतर मदिरा मांस की बात कर रहे हैं ।नाना प्रकार के पाखंड कर रहे हैं ।जबकि नागा बाबा की कोई ऐसी परम्परा नहीं थी।

     आने वाले समय में यदि इसी प्रकार से लोग सनातन धर्म से जुड़े हुए महान विभूतियों का मजाक बनाएंगे तो अन्य पंथ के लोग हमारे सनातन धर्म के स्थिर प्रज्ञा श्री नागा बाबा जैसे महान विभूति को कैसे याद कर सकेंगे। ऐसे तत्वों से नागा बाबा की समाधि परिसर को मुक्त करने में संत व साधक समाज सहयोग करें।

उक्त अवसर पर साधक सहयोगी विजय प्रकाश पाठक, विमल कुमार ,विश्वधर्म प्रवर्तन समेत कई साधक व संत समाज ने एक स्वर से अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जिला प्रशासन से मांग की है।

(फोटो)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News