संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने अपने विधायक निधि से मंगलवार को सेन्ट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के अधिवक्ता विश्रामालय के हाल में फर्श पर कोटा स्टोन बिछाने व सुंदरीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। वहीं रजिस्ट्री कार्यालय से जिला पंचायत स्थल तक सीवर लाइन बिछाने व मार्ग पर इंटरलॉकिंग के कार्य का शिलान्यास विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह द्वारा अपने विधायक निधि से किया गया। विधान परिषद सदस्य द्वय का अधिवक्ताओं ने आभार जताया और उन्हें स्मृति चित्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।विधायक द्वय हंसराज विश्वकर्मा व धर्मेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज को जब भी जरूरत पड़ेगी हम उनके सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मुरलीधर सिंह ने संचालन महामंत्री सुरेंद्रनाथ पाण्डेय एडवोकेट ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरनाथ शर्मा,अशोक सिंह दाढ़ी,अमित तिवारी,विपिन कुमार शुक्ला,उमाशंकर सिंह,विजय प्रताप सिंह,शिव शंकर पटेल,उमाशंकर यादव,रामेश्वर शर्मा आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।दय सेवा समिति: जन सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल*