UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*भाजपा नेता से साइबर ठगी, आधी रात दो बार में 2 लाख से अधिक की ठगी, केस दर्ज*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*वाराणसी।* साइबर ठगों से फ्राड तरीके से खाता नम्बर हासिल कर भाजपा नेता के खाते से 2 लाख से अधिक रुपये निकाल लिए। जिसकी शिकायत साइबर क्राइम में की गई। 

साइबर क्राइम व फूलपुर पुलिस को दिए तहरीर में बहुतरा निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हौसिला पांडेय के खाते से रात्रि 10 बजे से 11 बजे के बीच दो बार में 2 लाख 17 हजार रुपए फ्राड तरीके से निकाल लिया। इसकी जानकारी सुबह पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज देखने पर हुई। भाजपा नेता ने साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाबत साइबर सेल ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News