संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
शिवपुर थाना क्षेत्र में बालिका के सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण रहा इनका योगदान
लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र में लूट के असफल प्रयास के गुत्थी को सुलझाने में रहा इनका महत्वपूर्ण भूमिका
वाराणसी।। देर रात पुलिस कमिश्नर अशोक जैन ने 5 एसीपी के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया । इसी क्रम में जनपद के होनहार और तेज तर्रार एसीपी कैंट अतुल अंजान के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए चुनौतियों से भरा क्षेत्र भेलूपुर सर्किल का नया एसीपी बनाया है ।बताते चले की बतौर एसीपी कैट डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी का कार्यकाल काफी सफल और सुखद रहा है । इन्होंने अपने 1 साल के कार्यकाल में निष्पक्ष होकर जनता के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किया । इनके कार्यकाल में सर्कल की पुलिस ने हमेशा जनता के हित को देखते हुए न्यायसंगत कार्य किया यह भी एसीपी अतुल अंजान के उपलब्धियो में गिना जाएगा । एसीपी अतुल अंजान सरल स्वभाव के व्यक्तित्व रखने वाले पुलिस अधिकारियों में से एक है।जिन्होंने हमेशा अपने उत्कृष्ट कार्यो से वर्दी के गरिमा का मान और सम्मान बढ़ाया है। तबादला होने के बाद बातचीत के दौरान इन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्ण थाना शिवपुर अंतर्गत एक कॉलोनी में बदमाशों के द्वारा एक परिवार को बंधक बनाए जाने के मामले में उनके द्वारा की गई कार्यवाही और बालिका को सफल बरामद करना सुखद और अच्छा रहा है । वहीं कुछ दिन पूर्व थाना लालपुर पांडेयपुर अंतर्गत एक व्यापारी से लूट के नियत से गोली चलाने के ब्लाइंड मामले का सफल अनावरण भी उनके उपलब्धियों में से एक रहा ।