UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कैण्ट रेलवे के मोटरसाइकिल स्टैण्ड में लगी आग,200 मोटरसाइकिल हुए जलकर खाक

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- कैण्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 01 के पास जीआरपी थाना के पीछे बने रेलवे के मोटरसाइकिल स्टैण्ड जिसमें कर्मचारियों की गाड़ी खड़ी होती है। शनिवार को उसमे दोपहर 1.30 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे स्टैण्ड में खड़ी सैकड़ों मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गये।आगजनी की सूचना पाकर जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह अपने समस्त स्टाफ संग पहुंच गए।थोड़ी ही देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड के अथक प्रयास से विकराल आग पर काबू पा लिया गया।फायर ब्रिगेड के प्रयास से रेलवे स्टेशन के टिकटघर,थाना जीआरपी, आरपीएफ व प्लेटफार्म नम्बर एक पर आग के फैलने से बचा लिया गया। बचाव कार्य के दौरान कुछ मोटरसाइकिलो को भी जलने से बचा लिया गया। मोटरसाइकिल स्टैंड की देखरेख करने वाले आनंद कुमार लकड़ा पुत्र लकड़ा कैंटीन मैनेजर वाराणसी द्वारा बताया गया कि बिजली के तार से उठी चिंगारी के मोटरसाइकिल पर गिरने से ही आग लग गयी।घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैण्ट हेमन्त सिंह, जीआरपी के सीओ,रेलवे के निदेशक व अन्य रेलवे के अधिकारीगण मौके पर पहुंच गये।आगजनी के दौरान संयोगवश कोई जनहानि नहीं हुई सभी लोग सकुशल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News