UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मछली विक्रेता पर दबंगों का हमला कार्रवाई न होने से बढ़ा मनोबल,चोलापुर पुलिस पर उठे सवाल

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र में दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है,जहां मछली बेचने जा रहे एक युवक पर कुछ मनबढ़ लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार उद्योरामपुर,पोस्ट हथियर कला,ब्लॉक चोलापुर निवासी रामआधार निषाद 13 मार्च 2026 को मछली बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल पर रखा आइस बॉक्स भी फेंक दिया,जिसमें मछलियां रखी थीं। बताया जा रहा है कि कई लोगों ने मिलकर उन पर लगातार प्रहार किया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर राजकीय चिकित्सालय चोलापुर पहुंचाया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।पीड़ित रामआधार निषाद का आरोप है कि पहले दर्ज मुकदमे में उचित कार्रवाई न होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ गया,जिसके चलते उन्होंने दोबारा हमला किया। यदि समय रहते वाराणसी चोलापुर पुलिस द्वारा प्रभावी कदम उठाए जाते तो मामला इतना गंभीर नहीं होता। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में नाराजगी देखी जा रही है और स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News