UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बिजली विभाग ने चलाया सघन चेकिन अभियान ,6 लोगो के उपर हुआ मुकदमा*

Updated on: 17 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 

रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार चलाया गया चेकिन अभियान विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए 6,, लोगो के उपर दर्ज हुआ मुकदमा बकाया वसूली कराई गई। इस दौरान 15 घरों में बिजली बकाया होने के नाते कनेक्शन काट दिए और इसके अलावा 20 नए स्मार्ट मीटर की स्थापना कराया गया।

 

रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में एसडीओ मुरलीधर के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह बिजली विभाग द्वारा सघन चेकिन अभियान चलाया गया। इस दौरान रामपुर फीडर से संचालित जमालापुर पट्टी औरा समेत कई अन्य गांव से करीब 50 घरों की बिजली कनेक्शन की चेकिंग की गई और लंबे समय से बकाया बिल न जमा करने वाले 15 घरों के कनेक्शन काटे गए और उन्हें जल्द से जल्द बकाया बिल का भुगतान करने का निर्देश दिया गया इसके अलावा अलग-अलग जगह बिजली बिल पारदर्शी तरीके से बनने और उपभोक्ता मोबाइल एप के जरिए आसानी से बिल की जानकारी प्राप्त करने हेतु 25 नए स्मार्ट मीटर भी लगाए गए। एसडीओ मुरलीधर ने बताया कि बिजली चोरी बिल बकाया वसूली अभियान चलता रहेगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News