UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एमएलसी ने चौपाल में प्रमाण पत्र वितरित कर गिनाया सरकार की उपलब्धियां*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर।* आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के सिंगही गांव में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित चौपाल में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने लाभार्थियों को आवास, घरौनी, आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र वितरण किया। और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। अंत में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान ज्वाइंट खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र यादव, भाजपा जिला मंत्री अश्वनी पण्डेय, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रेम शंकर पाठक ,सुधीर वर्मा राजू, अजय विश्वकर्मा,रामचन्दर, प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह, राजेन्द्र पटेल, विशाल बलवंशी, स्वरेश्वर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News