संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
थाना सिन्धोरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बंजरंग मोड़ के पास से मु0अ0सं0 95/2025, धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गोरख यादव पुत्र रमाशंकर यादव उर्फ सिधारी यादव, निवासी गडखड़ा (चरहुवा), थाना सिन्धोरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। को थाना सिन्धोरा पर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी (उम्र लगभग 15 वर्ष) के गुम होने के संबंध में एफआईआर पंजीकृत की गई थी। विवेचना के दौरान थाना सिन्धोरा पुलिस द्वारा दिनांक 16.06.2025 को पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त उपरोक्त ने पीड़िता को जबरन बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विवेचना के क्रम में संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई और आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया