UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*BHU में छात्रा के गला काटने के मामले की जांच की मांग, एबीवीपी कार्यकर्ता बोले, दोषी को मिले कड़ी सजा*  

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* बीएचयू में छात्रा के गला काटकर आत्महत्या के प्रयास का मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ताकि दोबारा इस तरह की घटनाएं न होने पाएं। 

 

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की शोध छात्रा ने अपना गला काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शोध छात्रा ने ऐसा जानलेवा कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया इसकी संपूर्ण एवं उच्च स्तरीय जांच होना अत्यंत ही आवश्यक है। हाल के दिनों में ऐसा देखा गया है कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय आत्महत्या एवं इसके प्रयास की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, परंतु इन पर रोक हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई भी ठोस पहल नहीं की जा रही है।

 

कहा कि संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करता है कि शोध छात्रा के मामले जांच कर इस घटना में छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी व्यक्ति चाहे वह जो कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News