संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। काशी जीवदया विस्तारिणी गोशाला एवं पशुशाला रामेश्वर में आयोजित गोपाष्टमी समारोह में मुख्य अतिथि आकाश मोदी व रमेश बंसल ने कहा कि -जन्म देने वाली माँ के बाद गोमाता ही हमारे सुख,समृद्धि,वैभव व आरोग्य प्रदान करने वाली हैं।आज के दिन हर घर में गो पूजन हो तथा घर में गाय का गोबर व् मूत्र का लेपन हो। विशिष्ट अतिथि सुधा टेकरीवाल, चन्दन अग्रवाल व अथर्व खेमका ने कहा कि- गाय हमारी माता के साथ-साथ हमारी संस्कृति का आधार है।शास्त्र के अनुसार गौ परिक्रमा से पृथ्वी की परिक्रमा,गौ पूजन से समस्त देवताओं का पूजन हो जाता है।प्रबंधक रामनारायण सिंह ने कहा कि- गाय एक पुत्र की माँ नहीं हजारों लोगों की माँ हैं जो सबका पेट भरती हैं।उनके संरक्षण,संवर्धन के लिए सेवा भावना से पूजा करें। अन्य अतिथि सृष्टि मोदी,सुमन खेमका,नेहा अग्रवाल,डॉ0 आर के सिंह व रामनारायण सिंह,पशुधन प्रसार अधिकारी अखिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से अतिथियों संग गोमाता की पूजा की।प्रबंधक रामप्रकाश यादव,पशु चिकित्सक ओमप्रकाश नारायण,प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह व गोपालकों
समेत गौ माता का माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर आरती के साथ पूजन प0 अभय कुमार त्रिपाठी द्वारा कराया गया।इस मौके पर सेठ किशोरी लाल जालान स्कूल के बच्चों द्वारा प्रधानाचार्य व शिक्षकों के नेतृत्व में गोपाष्टमी रैली निकाली गई।साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित झांकी निकाल कर विविध प्रस्तुति की गई। बच्चों को पुरस्कार स्मृति चिन्ह दी गई।इस अवसर पर प्रबन्धक रामनारायण सिंह,सहप्रबन्धक रामप्रकाश,ओमप्रकाश नारायण,रामबलीतिवारी ने अतिथियों का सम्मान किया। प्रमुख रूप से अजय ओझा,बीरबल सिंह,रमाशंकर, हरेंद्र सिंह,अरुण सिंह,अशोक यादव,कमालू यादव,मन्नर ,रामनवल,आशुतोष,शंकर यादव,शिवशंकर यादव सहित कई गाँवो के गोपालक उपस्थित रहे।धन्यवाद आर0 एन0 सिंह
व आर0 पी0 यादव व संचालन डॉ0ओ0 पी0 नारायण ने किया।