UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चौक पुलिस टीम द्वारा दो वारंटी गिरफ्तार*

Updated on: 17 April, 2026

अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी महोदय व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध महोदय के कुशल निर्देशन में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.06.2023 को देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में 02 वारण्टी 1. अभियुक्त कन्हैया लाल जायसवाल पुत्र बुद्ध साव जायसवाल निवासी सीके 50/73 हंकाक टोला थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष सम्बन्धित मु0सं0- 147676/22 धारा 138 वि0 अधि0 थाना चौक वाराणसी को उसके घर हकाक टोला से समय 12.30 बजे व 2. अभियुक्त शहबाज खान पुत्र स्व मेराज अहमद उर्फ राजा नि0 सीके 41 / 10 होज कटोरा पत्थर गली थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष सम्बन्धित मु0सं0- 340/2020 अ0स0 228/18 धारा 8/22 NDPS Act थाना चौक वाराणसी को उसके घर पत्थर गली से समय 13.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 अभिनव श्रीवास्तव,हे0का0 सुनील सरोज,का0 शशिकान्त सिंह,का0 बृजेश प्रताप थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News