UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कांवरियों की सेवा भगवान महादेव की सेवा के समान

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। सेवा एक भावना प्रधान कार्य है जो व्यक्ति के अंदर पुष्पित पल्लवित होती रहती है। समय आने पर वह निखर कर समाज मे दिखने लगती है। एक चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप बनकर हर इंसान की सेवा करता है। यह भावना सावन मास में न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ,सहमलपुर ,सातो महुआ ,हरहुआ ,वाराणसी की ओर से कांवरियों की हर प्रकार की सेवा कर कृत से कृतार्थ हो रहा है।अस्पताल के एमडी डॉ0 अनिल यादव सहित डॉ0 रणधीर एमडीएस, डॉ0 विकास नागर न्यूरो सर्जन , डॉ0 यशवंत सिंह एमडी एनेस्थेटिक ,डॉ0 अभिषेक पांडेय आर्थों सर्जन, डॉ0 एस0 के0 मिश्रा लेप्रोस्कोपिक सर्जन ,डॉ0 ए0के0 तिवारी एमएस जनरल सर्जन सहित कर्मठ सहयोगियों द्वारा सावन मास में कांवरियों की सेवा और संघ द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन चल रहा है जहां प्रतिदिन सैकड़ो कांवरिया टीम रैन बसेरा में विश्राम , शयन ,भोजन, जलपान सहित चिकित्सकीय सेवा का लाभ लेकर सभी सेवको को महादेव की तरफ से आशीर्वाद प्रदान करते हुए 'हर हर महादेव, बम बम भोले की जयकारे के साथ अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।अस्पताल के एमडी डॉ0 अनिल यादव ने अवगत कराया कि यह सभी सुविधाएं न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की ओर से निःशुल्क 24 घण्टे लगातार चलती है। जहाँ हम गरीबो,असहायों,निराश्रितों सहित हर धर्म सम्प्रदाय के इंसान की सेवा अस्पताल के जरिये करते हैं उसी सेवा क्रम में मेरे भी अंदर सेवा का भाव भगवान के भक्तों (कांवरियों) की सेवा करने की जिजीविसा बलवती हुई और यह धर्मार्थ कार्य सभी वरिष्ठ चिकित्सको संग करने सड़क पर उतर आया। आज हर वरिष्ठ चिकित्सक समय निकालकर कांवरियों की हर तरह सेवा कर रहे हैं। इस तरह सेवा कर आज अस्पताल के सभी कर्मचारी ,सहयोगी पत्रकार,ग्रामप्रधान,समाजसेवी जन भी जुटकर समय दे रहे हैं। कांवरियों की हर तरह से सेवा करने से ऐसा लग रहा है कि स्वयं भोलेनाथ की सेवा कर निहाल हो रहे है। पूरे सावन मास चलने वाले इस महायज्ञ में अपने आपको धन्य मान रहे हैं। मेरा और मेरे वरिष्ठ चिकित्सकों का यहीं उद्घोष है 'हर हर महादेव ,बम बम भोलेनाथ करो सभी का कल्याण।' आज वाराणसी -जौनपुर मार्ग पर इस कांवरिया शिविर की प्रशंसा हर जन-जन की ओर से की जा रही है। आइए!हम सभी एक साथ आस्था और विश्वास के साथ सेवा का संकल्प ले और कांवरियों की सेवा करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News