UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बाबा काल भैरव मंदिर में पश्चिम बंगाल से दर्शन करने आयी महिला का बैग टोटो में ही छूट गया जिसको थाना कोतवाली पुलिस द्वारा खोजकर महिला को सुपुर्द किया गया

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज दिनांक 25.04.2024 को मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल की महिला बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए टोटों से आयी थी उनका बैग टोटो में ही छूट गया था जिनके द्वारा थाने पर प्रा० पत्र दिया गया। जिस पर प्र०नि० कोतवाली राजीव कुमार सिंह द्वारा तत्काल क्राइम टीम को महिला का पर्स सीसीटीवी फुटेज देखकर खोजने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर क्राइम टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के पश्चात महिला का पर्स जिस टोटो में छूटा था उस टोटो को खोज कर महिला का पर्स सकुशल बरामद करके महिला को थाना कोतवाली बुलाकर पर्स सुपुर्द किया गया, महिला के पर्स में 5000/- नगद रुपया, ज्वैलरी व पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज था। अपना खोया हुआ पर्स पाकर महिला काफी खुश हुई और थाना कोतवाली की प्रशंसा करते हुये पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी कोतवाली पुलिस को धन्यवाद देते हुए अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान की।सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 पियूष कुमार,का0 शुभम भारती,का० अखिलेश कुमार वर्मा, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News