UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मंत्री अनिल राजभर ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जाने की कड़ी में सोमवार को बीजेपी ने चारों विधानसभाओं में रक्तदान शिविर का आयोजन किया चिरईगांव अजगरा और पिंडरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा सातों महुआ स्थित एक हास्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसके उद्घाटन समारोह में मंत्री अनिल राजभर ने शिरकत किया उनके साथ-साथ चिरईगांव ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह और हरहुआ ब्लाक प्रमुख ने विनोद कुमार उपाध्याय ने भी हिस्सा लिया।मंत्री राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में बीजेपी मनाएगी और इसमें तरह-तरह की कार्यक्रम भी होंगे। जैसे की कल विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विश्वकर्मा योजना का शुरुआत हुआ था ।उसी तरीके से आज हम रक्तदान शिविर लगा रहे हैं और इसके बाद स्वच्छता अभियान भी चलेगा। 2 अक्टूबर तक लगातार कोई न कोई सेवा का कार्य हम करते रहेंगे।इस रक्तदान शिविर में मंत्री अनिल राजभर के साथ-साथ कई अन्य लोग शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News