UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एक शातिर मोटर साइकिल चोर को थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 27.02.2024 को लंका पुलिस द्वारा पुरानी गली मालवीय शिक्षा निकेतन स्कूल के पास से 01 नफर अभियुक्त गौरव विश्वकर्मा पुत्र कृष्णा विश्वकर्मा निवासी ग्राम सिरसी पोस्ट बिसौरी, थाना कोतवाली चन्दौली, जिला चन्दौली को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र,उ0नि0 विकास कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी संकटमोचन,उ0नि0 नितेश कुमार,का0 अभय पटेल,का0 विनोद कुमार,का0 विरेन्द्र कुमार यादव,का0 अमित शुक्ला,का० सूरज कुमार भारती, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News