UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वधान में किया गया वृहद पौधरोपण*

Updated on: 22 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी।। आज 18 जुलाई को श्री सौरभ श्रीवास्तव कैंट विधायक के अगुवाई में प्रधानमंत्री जी के संसदीय कार्यालय के सामने पार्क एवं रोड के किनारे तथा महामना वाटिका में वृहद पौधरोपण किया गया साथ-साथ पौधों को वितरित भी किया गया, गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौधरोपण के तहत,श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन के देखरेख एवं सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के सामने रोड पर पार्क में एवं महा मना वाटिका में बृहद रूप से पौधरोपण किया गया तथा तथा वहां पर उपस्थित आम जनमानस को एवं पौधें भी वितरित किये गये एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया साथ साथ जन जागरुकता रैली भी निकाली गयी।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सौरभ श्रीवास्तव कैंट विधायक थे तथा विशिष्ट अतिथि श्री शिवशरण पाठक प्रभारी वाराणसी प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय थे ।। 

 मुख्य अतिथि महोदय ने प्रधानमंत्री जी के नाम से एक पाकड़ का वृक्ष भी लगाया और सभी जवानों ऑफिसररो,राह गिरोह, आम जनमानस से प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने के लिए वार्षिक शुभ अवसरों पर एक एक पौधे लगाने की लिए एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए अपने जन्मदिन शादी के सालगिरह एवं अन्य शुभ अवसरों पर कम से कम एक वृक्ष लगाने के लिए अपील की। प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के सामने पौधरोपण साथ साथ एक एक पौधे भी वितरित किए गये एवं उसे संरक्षित करने के लिए अनिल कुमार सिंह ब्रांड अम्बेसडर पर्यावरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सपथ भी दिलाई गयी।कार्यक्रम में 95 बटालियन के निरीक्षक नारायण प्रसाद, एवं प्रवीण सिंह के साथ 95 बटालियन की पूरी टीम, सुनील धानुका, ऋषभ धानुका, सृजन समाजिक विकास न्यास विकास के सदस्यगण तथा आम जनमानस ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News