संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के निर्देशानुसार कैण्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मो,सर्कुलेटिंग एरिया आदि में हो रही चोरी,लूट,शराब तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक काशी के उत्तरी छोर के पास से चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस द्वारा दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन तथा चोरी के सामान की बिक्री का खर्च के बाद बचा हुआ 38,850/नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों का नाम विशाल उर्फ विश्वा डोम पुत्र रतन डोम निवासी कांशीराम आवास कॉलोनी ब्लॉक 07 थाना शिवपुर,दूसरे का नाम मो.जावेद पुत्र मो.इस्माइल निवासी लाट भैरव सरैयां मालदा मुस्लिमपुरा पुकरी थाना जैतपुरा वाराणसी बताया गया। पुलिस द्वारा विशाल 26 मुकदमे में तथा मो.जावेद 17 मुकदमे वांछित अभियुक्त हैं। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी हेमन्त सिंह,उ0नि0 दिवाकर पाण्डेय,उ0नि0 लालधर प्रसाद,का0 पंकज शर्मा,रामेश्वर प्रसाद, सुमित कुमार सिंह,आरपीएफ एएसआई धर्मेंद्र यादव,आरपीएफ का0 रोहित कुमार शामिल रहे।