UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मढ़ी ग्राम पंचायत में स्वयं जनगणना जागरूकता अभियान संपन्न।

Updated on: 05 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

 
जौनपुर रामपुर विकास खण्ड के आज रामपुर tvब्लॉक के ग्राम पंचायत में बी डी ओ रामपुर अभिनव सरोज के निर्देशन में सेल्फ जनगणना जागरूकता अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना-2027 के अन्तर्गत इस बार स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा प्रदान की गयी है, जिसके माध्यम से दिनांक 07 मई, 2026 से दिनांक 21 मई, 2026 तक आम नागरिक स्वयं आनलाइन माध्यम से अपनी गणना सम्बन्धी जानकारी दर्ज कर सकेगें। यह प्रक्रिया जनगणना 2027 को और अधिक पारदर्शिता, सुगमता, एवं समयबद्धता सुनिश्वित करने हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण है उन्होंने सभी ए डी ओ व संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया  कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत स्वगणना (Self Enumeration) के प्रति आमजन को अधिक से अधिक जागरूक एवं प्रोत्साहित करने हेतु   निम्न कार्यवाही सुनिश्चित करें ग्राम पंचायतों/वार्डो व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाये सार्वजनिक स्थलों, पंचायत भवनों, नगर निकाय कार्यालयों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर सूचना/बैनर/पोस्टर प्रदर्शित करवाया जाय स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों आशाऑगनवाड़ी कार्यकत्रीयों स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य कर्मियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाय।नागरिकों को स्वगणना हेतु निर्धारित पोर्टल/एप https://se.census.gov.in के उपयोग के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जाय।विशेष रूप से डिजिटल साक्षरता से वंचित व्यक्तियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क/सुविचा केन्द्र स्थापित किया जाय।
 इसी क्रम में आज ए डी ओ समाजकल्याण अश्वनी रंजन ने लगधरपुर न्याय पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायत में जाकर लोगों को जागरूक किए। ग्राम पंचायत मढ़ी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में लोगों के मोबाइल में जनगणना ऐप्स डाउनलोड करवाकर 7 मई को स्वयं जनगणना हेतु जागरुक किए। इस जागरूकता अभियान में रामबली यादव, मोनू यादव, पप्पू मिश्रा, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News