UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कपसेठी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार,कब्जे से अपहृता बरामद*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.05.2023 को थाना कपसेठी में. पुलिस ने मुखवीर की सूचना पर मु0अ0सं0- 218/2022 धारा 363/366/506 भा0द0वि0 थाना कपसेठी से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्द्रेश राजभर उर्फ लक्कड़ राजभर पुत्र शिवप्रसाद राजभर निवासी ग्राम सिखड़ी थाना कपसेठी जनपद वाराणसी को ग्राम भीषमपुर त्रिमुहानी के पास से गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।अपहृता बरामद करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार यादव,उ0नि0 इन्द्रेश कुमार यादव,उ0नि0 अतुल कुमार अंजान,उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय,म0का0 पूनम यादव थाना कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसीवाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News