UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पानी के अवैध आरओ प्लांट पर छापा, कराया गया बंद*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद(वाराणसी)।* करधना गांव (प्रतापपुर) में अवैध रूप से संचालित पानी के आरओ प्लांट पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. सुप्रिया सिंह ने छापेमारी की। जांच के लिए नमूना लेकर सिपुर्दगी में देते हुए प्लांट को बंद रखने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही 77 बोरियों में 7684 पाउच को जब्त किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा.सुप्रिया सिंह के अनुसार करधना में लाइसेंस के बगैर अवैध रूप से चल रहे आर.के.इंटरप्राइजेज के आरओ प्लांट की शिकायत मिली थी।मानक के अनुसार शुद्धता से हटकर कार्य किया जा रहा था।

छापेमारी की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश कुमार सिंह, रजनीश कुमार व सन्तोष कुमार शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News