UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*02 नफर अंतरराज्यीय असलहा तस्कर थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से 315 बोर के 02 अवैध तमन्चे बरामद*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका शिवाकान्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनाक 26.02.2024 को उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी नगवा व हमराह पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों को अवैध देशी तमंचों के साथ सामने घाट जजेज गेस्ट हाउस के पास से हिरासत में लिया गया जिनसे उक्त असलहों से सम्बन्धित लाइसेंस मांगा गया, परन्तु प्रस्तुत नही कर सके। पकड़े गये व्यक्तियों को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र,उ0नि0 श्री अजय कुमार, चौकी प्रभारी नगवा,का० सतीश कुमार,का0 रामसुरेश यादव,हे0का0 जितेन्द्र सिंह,मनोज कुमार सिंह,का0 वीरेन्द्र यादव,का0 अमित कुमार शुक्ला,का0 सूरज कुमार भारती, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News