UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आदर्श फाउंडेशन ने शिक्षकों को किया सम्मानित*

Updated on: 17 April, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी- शिक्षक दिवस के अवसर पर आदर्श फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले श्री युगल बिहारी इंटर कालेज, रामेश्वर के प्रधानाचार्य रविंद्र बहादुर सिंह, श्री उड़िया बाबा आदर्श इंटर कालेज हरहुआ के रिटायर्ड प्रधानाचार्य रामबली सिंह,शिक्षक बलिराम सिंह और रामअधार यादव को सम्मानित किया गया।आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया की ये ऐसे शिक्षक हैं जिनके पढ़ाये गये छात्र आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियां भर में अपनी प्रतिभा और योग्यता का परचम लहरा रहे हैं,ऐसे शिक्षक समुदाय का हम हार्दिक अभिनंदन करते हैं।राजनेता,वैज्ञानिक,इंजीनियर,डॉक्टर,पायलट, शिक्षक,व्यापारी से लेकर एक सफल इंसान को तैयार करने के पीछे इन गुरुजनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,हमें शिक्षक समुदाय के योगदान और त्याग को नहीं भूलना चाहिए lश्री युगल बिहारी इंटर कालेज, रामेश्वर के प्रधानाचार्य रविंद्र बहादुर सिंह,श्री उड़िया बाबा आदर्श इंटर कालेज के रिटायर्ड प्रधानाचार्य रामबली सिंह,शिक्षक बलिराम सिंह और राम अधार यादव ने आदर्श फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उज्ज्वलमय भविष्य की कामना की l

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News