UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गैर इरादतन हत्या के मुकदमे मे वांछित अभियुक्तगण को चोलापुर पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल मुगदर व घटना मे प्रयुक्त लाठी बरामद*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/ अपराधियों की रोकथाम व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0351 / 2023 धारा 147/323/504/452/304 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. शीतला प्रसाद यादव पुत्र अमरनाथ यादव 2. बृजेश कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव 3. ऋषिकेश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव समस्त निवासीगण बरथौली थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को दिनांक 25.08.2023 को समय करीब 17.45 बजे मोहांव चौराहा थाना चोलापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर आलाकत्ल 01 अदद मुगदर व 01 अदद लाठी (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरमदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण दिनांक 15.08.2023 को वादी मुकदमा श्री पिंटू राजभर पुत्र श्री मगरु राजभर निवासी-ग्राम बरथौली थाना चोलापुर जनपद वाराणसी ने लखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 14.08.2023 को बृजेश राजभर पुत्र बेचन राजभर निवासी ग्राम बरथौली राशन लेने के लिये कोटेदार के यहाँ गये थे कि रास्ते में आते समय एक अमरुद तोड़ने को लेकर गाँव के ही तिरपेश पुत्र दूधनाथ से कहा सुनी हो गयी थी और इसी बात को लेकर व पुरानी रंजीश को लेकर दिनांक- 15.8 2023 को समय करीब 8.00 बजे मार-पीट की घटना हुयी थी, जिसके आधार पर थाना चोलापुर पुलिस मु0अ0सं0-0351/2023 धारा 147/323/504/452 भादवि पंजीकृत किया गया।उक्त मार-पीट की घटना में मगरु पुत्र स्व0 मेवा निवासी बरथौली थाना चोलापुर जनपद वाराणसी उम्र 55 वर्ष सहित कुल 07 लोगो को काफी गंभीर चोटे लगी थी, जिसमे मगरु राजभर को घटना के दिन बेहोशी की हालत मे सीएचसी चोलापुर से ट्रामा सेन्टर बी०एच०यू० के लिए रेफर कर दिया गया, जहाँ पर ईलाज के दौरान दिनांक-21.08.2023 को उनकी मृत्यु हो गयी।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक परम हंस गुप्ता,व0उ0नि0 सुधीर कुमार त्रिपाठी,चौकी प्रभारी चंदापुर उ0नि0 मनीष पाल,उ0नि0 गौरव पाण्डेय,उ0नि0 राहुल मौर्या,का0 हिमांशु सिंह,का0 सत्यप्रकाश यादव,का0 दिनेश कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News