संबादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। भीषण गर्मी में तेज धूप व लू से बचाव हेतु पशुपालक पशुओं को टीनशेड,छप्पर,पेड़ के नीचे बांधें।ऊपर व चारों ओर जूट के बोरे लटका कर रखें।इस बाबत पशुचिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 आशीष कुमार वर्मा ने पशुपालकों को सलाह देते हुए कहा कि गर्मी व लू से पशुओं को बचाव हेतु पेड़ के नीचे,टीनशेड या छप्पर में बांधें।साथ ही जूट के बोरे से घेर दें।पशुओं को सुबह शाम ही खेतों में चरायें।सुबह 10 बजे से 4.30 बजे तक सूर्य के ताप से बचायें।ताजा पानी व शर्बत,तरल पदार्थ पिलायें।संतुलित आहार पशुओं को खली,चुनी,चोकर,दाना को बढ़ा दें।साथ ही नमक और गुड़ का भी प्रयोग करने की सलाह दी है।तेज बुखार या अन्य कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरन्त पानी,एलेक्ट्राल,ओआरएस पिलाएं।अपने निकटतम पशुचिकित्सालय,पशुसेवा केन्द्र या टोल फ्री नं 1962 पर सम्पर्क करें।