संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम तथा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम मुखबिर की सूचना दिनांक 28/03/2024 को देखभाल क्षेत्र में रामनगर चौक चौराहे के पास मौजूद थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति साहित्यनाका मोड़ की तरफ पैदल कुछ संदिग्ध वस्तु लेकर आ रहा है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर पुलिस बल के सहयोग से मौके पर पकड़ लिया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम रंजीत चौहान पुत्र होरी लाल चौहान निवासी 2/384 मच्छरहट्टा थाना रामनगर कमि० वाराणसी बताया जिसके पास से 1.220 किग्रा गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त रंजीत चौहान को कारण गिरफ्तारी बताकर पुलिस में लिया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0044/2024 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।पूछताछ विवरणः - अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं गांजा अपने जीविकोपार्जन के लिए बेचता था और उसी काम से गांजा लेकर जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 श्री घनश्याम मिश्र चौकी प्रभारी कस्बा,हे0का0 उमाकांत चौबे,का0 सुनील चौधरी,का0 रविशंकर थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।