UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गोपीगंज भदोही में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा – पूज्य संत संतोष जी महाराज कर रहे प्रवचन

Updated on: 13 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

 

भदोही जनपद के गोपीगंज क्षेत्र स्थित डेरवा भवानीपुर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पूज्य संत संतोष जी महाराज के पावन सान्निध्य में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महाराज जी अपने मधुर और प्रभावशाली प्रवचनों से भक्तों को धर्म, भक्ति और सत्य की राह पर चलने का संदेश दे रहे हैं। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि—भगवान की कथा सुनना केवल पुण्य का कार्य ही नहीं, बल्कि यह आत्मा को शांति और जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि और शंख-घंटी की गूंज से वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि इस कथा से उन्हें आध्यात्मिक शांति और जीवन में नई प्रेरणा मिल रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News