UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*फर्जी पत्रकार गिरोह का भंडाफोड़, 09 नफर फर्जी पत्रकार थाना लंका टीम द्वारा गिरफ्तार,*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हाईवे पर स्टिंग आपरेशन का भय दिखाकर आने-जाने वाले वाहनों एवं पुलिस कर्मियों से करते थे वसुली, कब्जे से रिपोर्टिंग माइक, रिपोर्टिंग स्टैण्ड, 03 अदद हैण्डहेल्ड सेट (वाकी-टाकी), कैमरा, भारी मात्रा में सिम कार्ड तथा नकली पहचान पत्र आगाज इण्डिया एवं मानवाधिकार आयोग व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ साथ घटना में प्रयुक्त वाहन इनोवा नं0 UP65EM5804 बरामद*

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम तथा आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13.04.2024 को लंका पुलिस द्वारा टीम गठित कर मलहिया पुल के नीचे निकट हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के पास से पूछताछ के उपरान्त 09 नफर छद्मवेशी तथाकथित पत्रकारों को हिरासत में लिया गया जिनके कब्जे से आगाज इण्डिया न्यूज एवं मानवाधिकार आयोग के के नकली पहचान पत्र, 11 अदद सिम कार्ड, रिपोर्टिंग माइक, माइक स्टैण्ड, 03 अदद वाकी टाकी (हैण्ड हेल्ड सेट), कैमरा एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना विवरणः-विगत 03-04 दिवस से पिकट व गश्त टीम में लगे पुलिस कर्मियों द्वारा बताया जा रहा था कि कुछ लोग एक वाहन में सवार होकर आते हैं तथा स्वयं को पत्राकार होने की बात बताते हुए स्टिंग का भय दिखाकर एवं हम लोगों को डरा धमका कर पैसों की मांग करते हैं तथा यह भी जानकारी मिली है कि हाइवे पर आने जाने वाली गाडियों को रोककर अवैध वसूली करते हैं। सूचना पर गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए थाना लंका पुलिस द्वारा टीम बनाकर एक संदिग्ध वाहन इनोवा नं0 UP65EM5804 को वाहनो से अवैध वसूली करते हुए पकड़ा गया पूछताछ के उपरान्त 09 नफर तथाकथित पत्रकारों को हिरासत में लिया गया जिनके कब्जे से नकली पहचान पत्र आगाज इण्डिया न्यूज एवं मानवाधिकार आयोग, सिम कार्ड, रिपोर्टिंग माइक, माइक स्टैण्ड, वाकी टाकी (हैण्ड हेल्ड सेट), कैमरा एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद हुआ।अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है जिसमें शामिल सभी सदस्यों को अलग-अलग कार्य आवंटित किया गया है। हमलोग हाइवे पर आने जाने वाले वाहनों को रोक कर स्टिंग आपरेशन का भय दिखाकर एवं अवैध ओवरलोडिंग तथा वाहन को सीज कराने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूलते हैं तथा मार्ग में डियूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को वीडियो रिकार्ड करने एवं पत्रकार होने की बात बताकर डराते धमकाते हैं। मीडिया कर्मी होने की बात जानकर हमलोगों को कोई भी रोकता टोकता नहीं था तथा हमलोगों की अच्छी खासी कमाई हो जाती थी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News