UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामपुर विकास खण्ड में पक्षपात के आरोप, ब्लॉक प्रमुख के कार्यों पर उठे सवाल

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर के रामपुर विकास खण्ड में ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह के कार्यकाल को लेकर क्षेत्र में असंतोष और आरोपों का माहौल बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि पिछले चार वर्षों में विकास कार्यों में पारदर्शिता की कमी रही है तथा जाति विशेष को प्राथमिकता देकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है आरोप है कि क्षेत्र पंचायत से संबंधित विज्ञापनों एवं कार्यों का आवंटन एक ही व्यक्ति को लगातार दिया गया, जिससे अन्य योग्य लोगों को अवसर नहीं मिल पाया। वहीं, हाईमास्ट लाइट, इंटरलॉकिंग सड़क सहित अन्य विकास कार्यों में भी पक्षपात के आरोप लगाए जा रहे हैं।
इसके अलावा कुछ प्रधानों ने यह भी आरोप लगाया है कि ब्लॉक प्रमुख द्वारा कार्यों के नाम पर धन की मांग की जाती है, जिससे उनका शोषण हो रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News