संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी --पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कुंवर प्रभात सिंह के निर्देशन में आगामी होली, ईद त्योहारों के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न तारीखों को चौकी व थानों पर भिन्न-भिन्न लोगो द्वारा मोबाइल चोरी की गुमशुदगी तहरीर दर्ज करायें जाने पर कुल 191मोबाइल फोन बरामद किया गया।सभी 191 मोबाइल फोनों को मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द करने हेतु सूचना देकर बुलाया गया।इस दौरान मंगलवार को 33 मोबाइल स्वामी ही जीआरपी थाना पर उपस्थित हुए। उन्हें उनका खोया मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया।बरामद 191 मोबाइलों की कीमत पचास लाख रूपये बताया गया। मोबाइल पाने वाले लोगों ने जीआरपी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा किया।इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह, उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, हे0का0 सौभाग्य पाण्डेय, हे0का0 सत्येन्द्र बहादुर शाह,का0 सुमित सिंह, सर्विलांस प्रभारी मय टीम शामिल रहे।