UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राजकीय पुस्तकालय में अन्तर्राष्ट्रीय कठपुतली दिवस पर सरदार पटेल की 150 वीं जयन्ती मनाया

Updated on: 13 June, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज 

 

वाराणसी -- अर्दली बाजार स्थित जिला राजकीय पुस्तकालय में अंतरराष्ट्रीय कठपुतली दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयन्ती तथा वन्दे मातरम की 150 वीं जयन्ती कुछ अलग अंदाज में मनाई गई।विश्व कठपुतली दिवस के अवसर पर" हिंद के सरदार " नामक कठपुतली नाटक की प्रस्तुति की गई। इस प्रस्तुति ने पुस्तकालय में उपस्थित नन्हे मुन्ने बच्चों का मन मोह लिया। यह प्रस्तुति वाराणसी के क्रिएटिव पपेट थिएटर संस्था द्वारा आयोजित किया गया। जिसके अधिष्ठाता मिथिलेश दुबे ने इस शो के विषय में पूरी जानकारी दी। इस मौके पर पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने बताया कि यह आयोजन विशेष तौर पर बच्चों के लिए आयोजित किया गया है। लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती को विशेष रूप से मनाने और विलुप्त होती कला जैसे कठपुतली नाटक के माध्यम से बच्चों को हमारे लौह पुरुष की जीवनी से तथा देश की आजादी में वन्दे मातरम के महत्व को परिचित कराना उद्देश्य है। इस अवसर पर कठपुतली नाटक प्रस्तुत करने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों में मुख्य रूप से वाराणसी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ अत्रि भारद्वाज, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरूण मिश्र, डा. अमिताभ राव, एडीआईओएस राणा बृजेश सिंह, अनुराग दुबे, संजय सिंह, संजीव सिंह, रवि सिंह, अजीत सिंह, सुधीर कुमार वर्मा, शुभम पाण्डेय, मोनेश श्रीवास्तव, आनन्द कृष्ण मासूम के साथ बहुत से सम्मानित नागरिक, स्कूल के बच्चे तथा पुस्तकालय में पढ़ने वाले बहुत से बच्चों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार एवं संतोष कुमार प्रीत के द्वारा किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News