UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना भेलुपूर पुलिस द्वारा भेलूपुर क्षेत्रान्तर्गत मंदिर में एवं घर में चोरी करने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ चोरी हुए सामान को सफलता पूर्वक बरामद*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जघन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.12.2023 को भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना तथा सीसीटीवी फूटेज के माध्याम से मु0अ0सं0 453/23 धारा 380/411 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 0393/23 धारा 380/411 IPC थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी से संबंधित अभियुक्त गण 1. सचिन रावत पुत्र हरिलाल रावत पता B 30/84 नगवा थाना लंका वाराणसी स्थायी पता गढ़वा घाट मलहिया थाना लंका वाराणसी उम्र 23 वर्ष 2. विशाल कुमार पुत्र आनन्द कुमार नि0 27/60 सफाई बस्ती दुर्गाकुण्ड P.S भेलूपुर वाराणसी उम्र 18 वर्ष , 3. समीर भारती S/O मुन्ना लाल भारती R/O B27/23 सफाई बस्ती दुर्गाकुण्ड थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 23 वर्ष को घटना मे प्रयुक्त ई रिक्सा नं0 UP 65 LT 4492 के साथ अस्सी नाले के पास से सुबह समय करीब 03.45 A.M. बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण:-दिनांक-27-10-2023 को वादी ऋषिकेश कुमार द्वारा तहरीर दी गयी की उनके अस्थायी निवास फ्लेट न. 104 सिद्धी विनायक अपार्टमेंट विनायका कोल्हुआ द्वारा बताया गया कि मैं अपने गांव सौताडीह थाना बेलहर जिला बांका बिहार के लिए निकला गया मैं अपने फ्लेट को अच्छी तरह से बंद करके गये थे दिनांक 27-10-2023 को अज्ञात चोरो द्वारा आलमारी में से गहने गायब थे के संबंध में सूचना थाना भेलूपुर पर दी जिसके आधार पर मु.अ.सं.393/23 -380 भादवि पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।दिनांक-19-12-2023 को वादी श्री सत्यवान उपाध्याय द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक- 1812.2023 को रात्रि 11 बजे के आपपास कुछ लोग द्वारा मेरे घर स्थित मंदिर में से चादी का सर्फ, दानपात्र, में 10 हजार, बैटरी, इन्वर्टर, टीवी, पीतल का घण्टा पितल का त्रिशूल एवं मंदिर से बहुत चांदी के सामान चोरी कर ले गये जिसके संबंध में थाना भेलूपुर पर मु.अ.सं. 0453/23 धारा 380 भादवि पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।उपरोक्त घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त, काशी-जोन कमिश्नरेट वाराणसी श्री आर. एस गौतम द्वारा प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर को टीम गठित करते हुए जल्द से जल्द सफल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News