संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*साई, उदयपुर वैभव बालिका विद्यापीठ की छात्रा खुशी पटेल ने हाई स्कूल में 92.66% अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय व जनपद का मान।
*हरहुआ*। गरीब परिवार में परवरिश और खेतों में कड़ी मेहनत कर माँ- बाप के कंधे का सहारा बन परिवार की संघर्ष शील लाडली खुशी पटेल ने ठाना है कि एक दिन जिलाधिकारी बनकर देश की सेवा करूंगी और गरीबों के कल्याणकारी योजनाओं को उसके पात्र झोपड़ी तक पहुंचाने का कार्य करूंगी।भले ही जिले के टॉप टेन में नहीं आ सकी उसका गम नहीं है। खुशी पटेल एक दिन खुशहाली का ज्वार लेकर यह जता देगी कि हौसले बुलंदियों को पाकर की विश्राम करते हैं।
हरहुआ विकास खंड के साई ,उदयपुर स्थित वैभव बालिका विद्यापीठ की छात्रा खुशी पटेल ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में 92.66 प्रतिशत अंक (600/556अंक) प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। मूल रूप से चंदापुर निवासी खुशी मेहनती और अनुशासित छात्रा है।
खुशी दो बहनों में बड़ी है। उसके पिता सतीश कुमार पटेल किसान हैं और माता सुशीला देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग दिया।
खुशी प्रतिदिन 10 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती रही है।घर से स्कूल लगभग 2 किलोमीटर दूर प्रतिदिन साइकिल से जाकर शिक्षा ग्रहण किया। गणित और विज्ञान उनके प्रिय विषय रहा है। अंग्रेजी के शिक्षक जयप्रकाश पांडेय उनके प्रिय अध्यापक जिनसे विशेष प्रेरणा मिली।
खुशी पटेल का सपना है कि वह आगे चलकर सिविल सर्विसेज में जाकर डीएम बनेगी। वह अभी से अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर है और पूरी लगन के साथ तैयारी में लगी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र प्रकाश पांडेय ने खुशी की मेहनत और सफलता की सराहना करते हुए कहा कि वह अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा है। मिठाई खिलाकर खुशी को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं,युवा पुरस्कार विजेता, एडवोकेट प्रिंस चौबे ने भी खुशी को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर इस प्रकार की उपलब्धि हासिल करना वास्तव में सराहनीय कार्य है, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार और क्षेत्रीय लोगों ने भी खुशी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।