UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

02 अन्तर्राजीय अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 09 किलो अवैध गांजा व चोरी के कुल 04 मोबाइल फोन थाना लंका पुलिस द्वारा बरामद

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जनपद में होने वाली चोरी एवं मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 16.01.2024 को लंका पुलिस द्वारा जी०टी० रोड पर मल्हिया पुल के ऊपर से 02 अभियुक्तगण 1. बादल कुमार महतो पुत्र चुन्नू महतो निवासी ग्राम बाबू पुर पोस्ट व थाना तीन पहाड़ जिला साहिब गंज झारखण्ड, 2. विकाश महतो पुत्र जनार्दन महतो निवासी बाबूपुर पोस्टथाना तीन पहाड़ जिला साहिबगंज झारखण्ड को समय करीब 22.15 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ विवरण- अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हमलोग मूलतः झारखण्ड के रहने वाले हैं तथा बिहार से गांजा लेकर आते हैं तथा विभिन्न शहरों में बेचते हैं एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ मोबाइल की चोरी करते हैं तथा उसे आते जाते लोगों या ट्रेनों में बेच देते हैं। इसी से अपने शौक को पूरा करते हैं।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र,उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार यादव,उ0नि0 प्रशान्त गुप्ता,उ0नि0 रोहित त्रिपाठी,का0 वीरेन्द्र यादव,का0 अमित कुमार शुक्ला,का0 सूरज कुमार,हे0का0 जितेन्द्र सिंह,का0 रवि सिंह यादव,हे0का0 कृष्णा नन्द राय,का0 आशीष तिवारी, थाना लंका, कमि० ववाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News