UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*प्राकृतिक खेती अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकेंगी कृषि सखी दीदियां*: विमल कुमार सिंह

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चयनित कृषि सखियों का प्राकृतिक खेती विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं आप सभी कृषि सखी दीदियां।

       प्रशिक्षण के पांच दिवसों में कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती क्या है और क्यों इसे अपनाना जरूरी है के बारे में तथा प्राकृतिक खेती में जीवामृत, बीजामृत, निमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, वर्मीवास, वर्मी कम्पोस्ट आदि के बारे में कृषि विशेषज्ञ डा. राहुल कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई।

          प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केन्द्र, कल्लीपुर का भ्रमण कराया गया जहां पर प्राकृतिक खेती से संबंधित व्यवहारिक जानकारी कृषि वैज्ञानिक डा. श्रीप्रकाश सिंह द्वारा जानकारी दी गई। वही प्रतिभागियों को स्थानीय प्रगतिशील कृषक के यहां भ्रमण कराया गया। ओम प्रकृति नर्सरी के संचालक मनोज कुमार सिंह ने पौधशाला के बारे में जानकारी दी।

        प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं का प्रश्न पत्र के माध्यम से पांच दिवसों में दी गई जानकारी पर आधारित परीक्षा ली गई। 

     समापन अवसर पर प्रगतिशील कृषक उदयभानु सिंह, उदयभान सिंह, सत्र प्रभारी सुरेश तिवारी,राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक,मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय, अजीत कुमार, कृषि सखी चन्दा देवी, माया, प्रियंका भारतीसहित वाराणसी जनपद के सभी विकास खण्डों से चयनित 58 कृषि सखी दीदिया शामिल रही। 

         प्रशिक्षण का समापन जिला प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशिक्षण टीम द्वारा प्रशिक्षुओं को ग्रुप फोटोग्राफ व यात्रा भत्ता वितरित कर किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News