*हरहुआ*। बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने शिवरामपुर ग्रामपंचायत मे पीएम आवास की प्रगति की जाँच की। जाँच मे नौ आवास अपूर्ण मिले।सेक्रेटरी जयप्रकाश ने बताया कि ग्रामपंचायत मे कुल 53 पीएम आवास आवंटित हुए थे ,जिनमे 44 पूर्ण हो गये है । एडीओ सहकारिता ने चौहान बस्ती मे संजू देवी ,रेखा देवी,इन्द्रावती और किरन देवी के आवास अपूर्ण देखकर सेक्रेट्ररी को उन्हे नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए। रोजगार सेवक प्रेमचंद को नियमित पर्यवेक्षण करके प्रतिदिन सेक्रेटरी को अवगत कराने के कड़े निर्देश दिए।लाभार्थियो ने आवास पूर्ण करने के लिए पंद्रह दिन का समय लिया है।एडीओ सहकारिता ने अनुसूचित बस्ती मे मुरारी और वीरेंद्र के अपूर्ण आवासो का अवलोकन किया। मुस्लिम बस्ती मे बबलू शेख तथा विश्वकर्मा बस्ती मे मंशा देवी ने एक सप्ताह मे आवास पूर्ण करने का आश्वासन दिया। एडीओ सहकारिता ने पीएम आवासो का एरिया आफीसर एप पर निरीक्षण भी किया।
सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ने सेक्रेट्ररी जयप्रकाश को निर्देशित किया कि भूमि विवाद के प्रकरणो की सूचना बीडीओ कार्यालय मे प्रस्तुत करे ताकि प्रकरण के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी महोदय के संज्ञान मे लाया जा सके।
अवधेश सिंह ने अपूर्ण आवास के लाभार्थियो को चेतावनी दी कि समय से आवास पूर्ण न कराने वाले लाभार्थियो के राशनकार्ड समेत अन्य योजनाएँ निरस्त की जाएंगी तथा भविष्य मे शासन की कल्याणकारी योजनाओ हेतु ऐसे लोगो के नाम पर विचार नही किया जाएगा।एडीओ सहकारिता ने ग्रामप्रधान मंजुला देवी तथा प्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार को भी वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि इस संबंध मे लाभार्थियो को प्रेरित कर ससमय आवास पूर्णकराने मे सहयोग करें। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार ने बताया कि सेक्रेटरी के सहयोग से वे अपूर्ण आवासो को प्राथमिकता से पूर्ण करायेंगे।
निरीक्षण के दौरान ग्रामप्रधान मंजुला ,प्रतिनिधि विपिन कुमार, पूर्व बीडीसी रामखेलावन पटेल, रोजगार सेवक प्रेमचंद पटेल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे