UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

की शक्ति और स्वाभिमान का ध्वजवाहक है विकसितभारत की संकल्प यात्रा* : बी पी वर्मा

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

हरहुआ बुधवार को स्थानीय विकासखंड की ग्रामपंचायत प्रतापपट्टी और बहोरीपुर मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।

     कार्यक्रम मे दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन करते हुए ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने कहा कि यह विकास यात्रा देश की शक्ति और स्वाभिमान की ध्वजवाहक है।

यह सवा सौ करोड़ भारतीयो का पुरूषार्थ है तथा देश के पराक्रम का संकल्प है।

       कार्यक्रम मे स्कूल की छोटी बच्चियो ने माँ सरस्वती की वंदना , स्वागत गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये।

     प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव के देखरेख में टीम ने कुल 132 लोगो को आयुष्मान कार्ड और कुल 538 लोगो के स्वास्थ्य का जांच कर निःशुल्क दवाएँ वितरित की गई।

सीडीपीओ रमेश यादव के नेतृत्व में गर्भवती की गोंद भराई व बच्चे का अन्नप्राशन किया गया।

   एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने सहकारी समिति की सदस्यता लेने के लाभो और नैनो उर्वरको से कृषि जगत मे आई नयी क्रांति के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को विस्तार से समझाया।

     कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय और प्राविधिक सहायक कृषि के के मौर्य, बेचू लाल तथा नवीन उपाध्याय ने किसानो को नैनो उर्वरक, केसीसी ,ऋण वितरण, किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओ के बारे मे गहनता से जानकारी दी । पशु चिकित्साधिकारी आशीष वर्मा ,सीडीपीओ रमेश यादव , एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय तथा ग्रामपंचायत अधिकारी सुनिधि त्रिपाठी ने अपने विभाग की कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी

     ग्रामप्रधान प्रतिनिधि प्रतापपट्टी विजय मिश्र तथा ग्रामप्रधान बहोरीपुर मीनू चौबे के सौजन्य से कार्यक्रम मे आगंतुको और ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News