विनोद यति की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओं के अनावरण तथा वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं l सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.05.2023 को वरुणा पुल के पास से मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तगण 1. टिंकू कुमार उर्फ दीपक पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम घुड़दौड़ थाना चन्दवक जिला जौनपुर| 2. कुन्दन गौतम पुत्र सोमारू गौतम ग्राम भरतेपुर पोस्ट रामपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर 3. अमन कुमार उर्फ सिपाही पुत्र बच्चा लाल राजभर निवासी ग्राम जगदीशपुर पोस्ट चोलापुर थाना चोलापुर वाराणसी व 4. विनीत राजभर उर्फ दरोगा पुत्र भैया लाल राजभर निवासी ग्राम जगदीशपुर पोस्ट चोलापुर थाना चोलापुर वाराणसी को समय करीब 17.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से व उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 08 अदद मोटर साइकिल बरामद की गयी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0247/2023 धारा 41/411/413/414/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम चारों ने मिल कर अलग-अलग स्थानों एवं जनपदों से बहुत सारी मोटरसाईकिले चुरायी है, जिन्हें वाराणसी शहर में वरुणा नदी के किनारे झाड़ी एवं दीवार के पास छुपाकर रखे है। कुछ वाहनों को हमने अज्ञात व्यक्तियों को बेचकर उनसे प्राप्त रुपयों को खर्च कर दिया है। हम लोग चुराए गये वाहनों के नम्बर बदल देते है एवं चेचिस नं0 को भी खुरच देते है, जिससे की हमे पकड़ा ना जा सके। हमने सारी गाड़िया वरुणा नदी के किनारे झाड़ियो के पास बेचने के लिए छिपाकर रखी है। अभियुक्तगण की निशानदेही पर झाड़ियों से कुल 06 अदद मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभुकान्त,उ0नि0 गौरव उपाध्याय,उ0नि0 मनीष कुमार,उ0नि0 राजकुमार,हे0का0 बृजबिहारी ओझा,का0 प्रेम शंकर पटेल,का0 अंकित मिश्रा,का0 सचिन मिश्रा थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।