UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जौनपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थर बरसाकर खदेड़ा, आरोपी फरार

Updated on: 13 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असवां में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के बाद हालात उस समय बिगड़ गए जब शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग द्वारा ग्राम असवां स्थित भीटा खाते की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई पूरी होने के बाद राजस्व विभाग की टीम वापस लौट गई, जबकि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद था। इसी दौरान गांव निवासी ऋषभ यादव पुत्र अशोक यादव अचानक उग्र हो गया और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया तथा लाठी-डंडों से वार करने लगा। आरोपी लगातार पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देता रहा। अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और वहां से हटे एफआईआर के अनुसार इस हमले में पुलिसकर्मी मंजीत कुमार, सुरेश सिंह और परमानंद गौड़ घायल हो गए। इतना ही नहीं, आरोपी ऋषभ यादव ने गांव निवासी रमेश का टिनशेड भी ईंट-पत्थरों से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।मामले में थाना रामपुर में  विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करेगी

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News