संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी ।।वाराणसी की पर्यटक थाना पुलिस ने एक स्कूल से आए छोटे-छोटे बच्चों को पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी दिया।वही बच्चों ने अपने बीच पुलिस को पा कर खुशी जाहिर करते हुए बोला वेलकम सर । पर्यटक थाना बाहर से आने वाले सैलानियों के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार बदमाशों/रोडछाफ मनचलों व शातिर उपद्रवियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक पर्यटक थाना दयाशंकर सिंह के निर्देशन में थाना के पुलिसकर्मियों उप निरीक्षक अजय पाल,हेड कांस्टेबल उर्मिला व टीम के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील जगहों मिश्रित एरिया व मुख्य बाजार में फुट पेट्रोलिंग कर रही है।