संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।बीएसए अनुराग श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन एवं खण्ड शिक्षा अधिकार पंकज कुमार , जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्रीमती अमृता चौहान के कुशल नेतृत्व में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंच तथा पावर एंजिल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल शिक्षा तथा सेल्फ एस्टीम के लिए बीआरसी हरहुआ पर कार्यशाला सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजीव सिंह व रत्नेश कुमारी पांडेय ने प्रगति के पंख, आधा फुल कॉमिक सीरीज, अरमान माॅड्यूल, सेल्फ डिफेंस,प्रशिक्षण, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन, मीना मंच का गठन, टूल 10, वीरांगना पोर्टल अरमान माड्यूल की चर्चा की। कार्यशाला में हरहुआ ब्लाक के कुल 40 सुगमकर्ता शामिल रहे।कार्यशाला के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार ने प्रशिक्षण प्रतिभागियों को प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया ।