UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर अश्लील तस्वीर व वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

Updated on: 28 July, 2026

विकास सिंह की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी।।आवेदक रमेश सिंह (काल्पनिक) निवास जैतपुरा वाराणसी द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना वाराणसी पर सूचना दी गयी कि उनके नाबालिक पुत्री के इंस्टाग्राम आई.डी. एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोस्ती किया तथा पुत्री का वाट्सअप नंबर लेकर बहला फुसला कर अपने विश्वास में लेकर उसके कुछ निजी फोटो मांगा लिया गया,जिसको सोसल मिडिया पर पोस्ट करने तथा वायरल करने की धमकी देकर विभिन्न दिनांको में कुल करीब 2 लाख तीन हजार रुपये विभिन्न खातो मे मांगवा लेने के संबन्ध में आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिस पर साइबर क्राइम थाना जाचोपरान्त धारा – 384 भा.द.वि. व 67 बी. आई.टी. एक्ट व 11/12 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।उपरोक्त प्रकरण में विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम लखनऊ, पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ,पुलिस-उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी अखिलेश कुमार चौरसिया,क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री अविनाश चन्द्र सिन्हा द्वारा साक्ष्य संकलन/अनावरण एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में साइबर तकनिकी का प्रयोग करते हुए संकलित साक्ष्यों के आधार पर यश सेठ की संलिप्तता प्रमाणित होने पर अभियुक्त उपरोक्त को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।विवेचनात्मक कार्यवाही पूरी कर उपरोक्त अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News