पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता जावेद खान*
जौनपुर खेतासराय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में सैकड़ों लोगों का उपचार किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में चिकित्सकों ने निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मेले में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीबीगंज में डॉ. मसूद अहमद खान के नेतृत्व में कुल 21 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मदरहा में डॉ. सुधाकर चौहान द्वारा 15 मरीजों की जांच की गई।वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताखा में डॉ. स्मृति यादव के द्वारा 24 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी में डॉ. विवेकानंद कुशवाहा की देख-रेख में 29 मरीजों को चिकित्सीय सुविधा प्रदान की गई। मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंगर में डॉ. फैज़ान अहमद ने 20 मरीजों का इलाज किया, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहरवा में डॉ. सुधा ने 17 मरीजों की जांच व उपचार किया।मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, टीबी, मलेरिया सहित अन्य रोगों की जांच की। गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। विदित हो कि जन आरोग्य मेला कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विभाग की ओर से यह मेले हर रविवार को नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।