UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एसीपी सारनाथ ने पर्यटक थाने का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बुधवार को सारनाथ पर्यटक थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना रजिस्टर,अभिलेखों व अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जांच की। एसीपी ने बताया कि थाने की अधिकांश व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं और कोई बड़ी कमी सामने नहीं आई। जहां थोड़ी-बहुत कमियां मिलीं,वहां संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार हेतु निर्देश दिए गए हैं,ताकि कार्यप्रणाली और अधिक व्यवस्थित हो सके।

 

उन्होंने कहा कि सारनाथ एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है, जहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में पर्यटक पुलिस थाने की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। एसीपी ने जोर देकर कहा कि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए पुलिस कर्मियों को सतर्क और संवेदनशील रहकर कार्य करना चाहिए। साथ ही,पर्यटकों की सुरक्षा,मार्गदर्शन और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन पर्यटकों की हर संभव मदद करेगा,ताकि सारनाथ आने वाले सभी आगंतुकों को सुरक्षित और सकारात्मक अनुभव मिल सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News