UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*शारदीय नवरात्रि/दशहरा व आगामी त्यौहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस बल के साथ गोमती जोन क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया ।* 

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

   

आगामी त्योहारों को देखते हुए गोमती जोन पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। उसके लिए आम जनमानस को त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में शारदीय नवरात्रि चल रही है। इसके बाद विजयादशमी पर्व के अलावा दीपावली एवं छठ पूजा के त्यौहार आने वाले हैं। त्योहारों के अवसर पर कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो। इसके लिए गोमती जोन पुलिस कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं । इसी को दृष्टिगत रखते हुए *आज दिनांक 10.10.2024 को श्री प्रमोद कुमार,पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व श्री आकाश पटेल, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा त्यौहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गोमती जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर डयूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही आमजनमानस व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News