संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रिपोर्टर अतुल सोनी
चोलापुर अन्तर्गत ग्राम सभा जरियारी में बुधवार को महाकाल मित्र मंडल ट्रस्ट के सहयोग से महाकाल के स्वान(कुत्तों)के लिए काल भैरव रसोई की शुरुआत की गई है जिसमे स्वान को पका हुआ भोजन दिया जाएगा काल भैरव रसोई में बना भोजन स्वान को जरियारी,दानगंज ,मोहाव ,पलही पट्टी,थाना गद्दी, चन्दवक सहित कई जगहों पे दिया जायेगा ।महाकाल मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रभुपाल चौहान ,व उपाध्यक्ष रोहित मोदनवाल ने भब्य आयोजन कर इसकी जानकारी दी जिसमे करीब 551 स्वानो को भोजन दिया गया।